हाँ तो भैया गेम ऑफ थ्रोन्स के 5वें एपिसोड में कतई बवाल हो गवा है, यानी दुल्हनिया फुल्ल पगलाई है।
टकलू फूप्फा बाईकइया के कार्बोरेटर से जला दिए गए। दुल्हनिया एकदमे बहुत किया सम्मान वाला माहौल बनाये बैठी है और दूल्हे से उसका किरदार उसकी ही कहानी में छीनत है।

दूल्हे की शक्ल ऐसी हो गयी है जैसे ओका बादि कब्ज़ हो गया हो और उसको सिंहासन से ज़्यादा कायम चूर्ण की ज़रूरत हो। सगोत्र वाला मामला संभोग पर भारी पड़ गवा है। लूला भैया और बौना भैया आपस में काफी फील वाला लम्हा शेयर किये। मार तो तय थी तो हो गयी।

बादलों की वजह से उड़ती बैकिया दिखबे नहीं की। दुल्हनिया पहले तो लगा इंदिरा बन पूरे चची के गुंडन का 1971 कर डालेगी लेकिन पगलाकर, मार अमरीका बनकर, चची के मुहल्ले का इराक बना डालिस। बढ़िया पीछे “लूंगा लूंगा लूंगा लूंगा, तेरी कहके…” चलत रहा एकदम टेक्नो में।
जैमी चचा और सरसी चची मलबे में दब पातालकालीन हो गये। कफन दफन का खर्चा बच गवा। बिनानी सीमेंट से बनवाये होते तो बच जाते। अब लगत है दुल्हनिया के दिन लद गए हैं। मार अभी और होनी है। बड़की दीवाल से लेकर, सेरसेई चची के मुहल्ले तक जो बुलडोजर चला है उस वजह से टेंडर बढ़िया निकलेगा, जो अम्बानी अंकल को मिलना तय है। ब्याह तो भैया अब ना होगा, बाकी जो है सो हईये है।
The post GOT ऐपिसोड 5: “दुल्हनिया एकदमे बहुत किया सम्मान वाला माहौल बनाये बैठी है” appeared first and originally on Youth Ki Awaaz and is a copyright of the same. Please do not republish.